पाकिस्तान ने इस सप्ताह चौथी बार भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान ने इस सप्ताह चौथी बार भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब 

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को इस सप्ताह चौथी बार आज तलब किया तथा भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा के पार कथित तौर पर ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघनों’’ की निंदा की। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय सेना ने 20 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर खुईरत्ता, बगसार और खानजार सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चे समेत दो अन्य घायल हो गए।

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैजल ने सिंह को समन भेजा तथा ‘‘20 जनवरी को नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा पर भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघनों की निंदा की।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय बलों की बिना उकसावे की और अंधाधुंध गोलीबारी के कारण कार्यकारी सीमा पर हताहतों की संख्या बढ़ गई है। फैजल ने कहा, ‘‘भारतीय सेना भारी मोर्टार तथा स्वचालित हथियारों से नियंत्रण रेखा और कार्यकारी सीमा पर आबादी वाले इलाकों को लगातार निशाना बना रही है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघनों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है तथा भारतीय बलों ने 1,900 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन किए।  विदेश कार्यालय ने इससे पहले 15, 18 और 19 जनवरी को भी भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।