कश्मीर मुद्दे पाक के रेल मंत्री का बयान, बोले-परमाणु युद्ध की आशंका

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के देश को सम्बोधन के दौरान भारत को परमाणु युद्ध की धमकी के एक दिन मंगलवार को वहां के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने भी दोनों पड़ोसी देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने की धमकी दी है। अहमद ने एक निजी न्यूज चैलन से बातचीत में कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है।’’ 
उन्होंने पाकिस्तान रेडिया से कहा कि दुनिया भर के नेता चाहते है कि कश्मीर मामले का समाधान बातचीत के जरिए हो। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस गये हुए थे।  मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वार्ता की।

अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन में निश्चित तौर पर पुतिन को करूंगा आमंत्रित : ट्रंप

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि  मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्ता करने को कहा है। मोदी ने उनके इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों को द्विपक्षीय हल करने को भारत प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।