Pakistan: बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ने कहा- रूस ने की गेहूं और गैस देने की पेशकश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pakistan: बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ने कहा- रूस ने की गेहूं और गैस देने की पेशकश

प्राकृतिक आपदा के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान बेहाल हो गया। हजारों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ गई

प्राकृतिक आपदा के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान बेहाल हो गया। हजारों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ गई है। फसलें बर्बाद हो गयी है। इस बीच पाकिस्तान के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि रूस ने गैस के अलावा भीषण बाढ़ के मद्देनजर पाकिस्तान को गेहूं उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
उनका यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन से लौटने के एक दिन बाद आया है। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, शरीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विश्व नेताओं के साथ बैठकें कीं। 
ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान इस सभी बातों पर खुलकर बोला। रक्षा मंत्री ने कहा,  उन्होंने कहा है कि वे हमें गैस दे सकते हैं। रूस ने कहा कि उसके पास मध्य एशियाई देशों में गैस पाइपलाइन हैं और पाइपलाइनों को अफगानिस्तान के माध्यम से पाकिस्तान तक बढ़ाया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र (UN) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध पर पाकिस्तान की स्थिति की भी सराहना की।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बारे में बात करते हुए, आसिफ ने कहा कि शी ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजना को जुनून के साथ फिर से शुरू करने की इच्छा व्यक्त की।मंत्री ने बताया कि, पाकिस्तान से उसने कहा कि हम सभी मौसम के दोस्त हैं और हर स्थिति में मदद के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।