आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, बाढ़ के चलते 28 अरब डॉलर का हुआ नुकसान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, बाढ़ के चलते 28 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

पाकिस्तान पहले ही आर्थिक और राजनितिक संकट से फंसा हुआ था, और अब बाढ़ भी विनाशकारी साबित हुई

पाकिस्तान पहले ही आर्थिक और राजनितिक संकट से फंसा हुआ था, और अब बाढ़ भी विनाशकारी साबित हुई है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान को काफी ज्यादा नुकसान है।इस भीषण बाढ़ में लाखों एकड़ जमीन खराब हो गई है।इसी स्थिति  में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को करीब कुल 28 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है,और प्रभावित इलाकों में दीर्घकालिक निर्माण में दो से 10 साल का वक्त लग सकता है। 
 आपको बता दे कि पाकिस्तान में जून के मध्य में भारी बारिश के बाद भीषण सैलाब आया था, जिसमें 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग जख्मी हुए हैं।जलवायु परिवर्तन की वजह से आई आपदा के कारण 18 से 20 लाख नौकरियां चली गई हैं। पीडीएनए ने कहा कि बड़ी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों में दीर्घकालिक निर्माण में दो से 10 साल का वक्त लग सकता है।बाढ़ की वजह से कपास, चावल, मक्का और गन्ने की फसल मुख्य रूप से प्रभावित हुई है।कई लोग सैलाब के कारण बेघर हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।