पाकिस्तान : भारी बारिश से 24 घंटे में 20 की मौत, कुल आंकड़ा 215 पहुंचा
Girl in a jacket

पाकिस्तान : भारी बारिश से 24 घंटे में 20 की मौत, कुल आंकड़ा 215 पहुंचा

पाकिस्तान : पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में मानसून से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 215 हो गई है। एनडीएमए ने एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं और बाढ़ के कारण कुल 43 लोग घायल हुए हैं। जुलाई में शुरू हुए मानसून के मौसम में घायल होने वालों की संख्या 405 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 108 बच्चे और 32 महिलाएं शामिल हैं।

Highlight :

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश से 20 लोगों की हुई मौत 
  • अब तक मरने वालों की संख्या 215 हो गई है
  • जुलाई में शुरू हुए मानसून के मौसम में घायल होने वालों की संख्या 405 हुई

पाकिस्तान में भारी बारिश से मचा हाहाकार

Biporjoy Cyclone amidst Heavy storm the rainfall causes flood in several countries India Pakistan turkiye africa ukraine floods in pictures | Floods in World: चक्रवात तो कहीं बाढ़, दुनिया में 'जल प्रलय'

बता दें कि, 86 मौतों के साथ पूर्वी पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र और दक्षिणी सिंध प्रांत में 65 और 37 मौतें हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 18 लोग मारे गए। उधर पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में पांच लोग मारे गए और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मानसून से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। एनडीएमए ने यह भी कहा कि देश में मानसून के मौसम में 448 पशुधन की मौत हो गई, जबकि 2.575 घर और 31 पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

24 घंटों में 20 लोगों की हुई मौत 

३ साल के सूखे के बाद बाढ़ से तबाही, लाखों लोग देश छोडऩे को मजबूर - हिंदी समाचार, हिंदी टाइम्स मीडिया, Hindi News, canada hindi news

रिपोर्ट के अनुसार, देश में काबुल, सिंधु और झेलम नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में मध्यम तीव्रता के साथ भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने चिकित्सा सेवा और राहत के लिए कुल 86 शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में अब तक 4.102 लोगों को सहायता मिल चुकी है। पाकिस्तान में मानसून का मौसम सितंबर तक चलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।