पाक-अफगान सैन्य अधिकारी स्थायी शांति के लिए कोशिश करने पर सहमत

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के वरिष्ठ सैन्य और खुफिया अधिकारी क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए कोशिशों को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में कल हुई वार्ता में दोनों पक्ष इस सहमति पर पहुंचे। अफगान शिष्टमंडल की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ अतमर कर रहे थे और इसमें खुफिया विभाग के प्रमुख तथा अन्य अधिकारी शामिल थे।

सोमवार सुबह सेना की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पाकिस्तान के थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शिष्टमंडल से कहा कि हमें भरोसे की शुरूआत करनी चाहिए और एक दूसरे की एक इंच जमीन की भी लालसा नहीं रखनी चाहिए और न ही अपनी जमीन का इस्तेमाल एक दूसरे के खिलाफ करने देना चाहिए। अफगानिस्तान में हमलों के जिम्मेदार आतंकवादियों को पनाह नहीं देने को लेकर काबुल लगातार पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। हालांकि पाकिस्तान इस आरोप से इनकार करता है।

 

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।