एक हजार मौलवियों ने UN को लिखा पत्र, हाफिज के खिलाफ की कार्रवाई की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक हजार मौलवियों ने UN को लिखा पत्र, हाफिज के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

NULL

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ भारत के एक हजार मौलवियों ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर हाफिज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दारूल उलूम मुंबई के सालाना जलसे में शामिल होने आए इन मौलवियों ने इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूद अन्य आतंकी संगठनों ने के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के लिए कहा है।

मौलवियों ने यह पत्र यूएन सिक्युरिटी काउंसिल की आंतकवादरोधी कमेटी के अध्यक्ष के अलावा पीएमओ को भी इसकी प्रति भेजी है। इन पत्रों में कहा गया है कि हाफिज सईद न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व शांति के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हाफिज सईद भारत को अपना नंबर वन दुश्मन मानता है, लेकिन वो स्वयं इस्लाम और मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है।

मुंबई के एनजीओ इस्लामिक डिफेंस साइबर सेल के अध्यक्ष डॉ. अब्दुर रहमान अंजारिया ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि फिलहाल 60 से अधिक आतंकी संगठन है, जो पाकिस्तान की धरती से संचालित है, जिनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले अंजारिया ने 2015 में आईएस के खिलाफ विश्व का सबसे बड़ा फतवा जारी किया था। मौलिवयों ने कहा कि जो लोग इस्लाम के नाम पर मासूम लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं, उनकी निंदा करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।