जापान में शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ से एक व्यक्ति की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान में शक्तिशाली तूफान ‘हेजिबीस’ से एक व्यक्ति की मौत

प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने भीषण

शक्तिशाली तूफान हेजिबीस ने शनिवार को जापान में दस्तक दे दी, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। तूफान के आने से पहले अधिकारियों ने इसके भीषण प्रभाव को देखते हुए आपदा का सर्वोच्च स्तर जारी किया था और ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की चेतावनी दी थी। 
प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने भीषण बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं की रिपोर्ट दी है। इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग लापता हुए हैं और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चार गंभीर रूप से घायल हैं। 
तूफान के आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई। रग्बी विश्व कप के दो मैचों को भी रद्द कर दिया गया है। तूफान की वजह से जापानी ग्रैंड प्रिक्स में देरी हुई तथा तोक्यो क्षेत्र में सभी उड़ानें रोक दी गयीं। 
जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने बताया कि तूफान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे से पहले मुख्य होंशू द्वीप पर दस्तक दी। इसके बाद यह तोक्यो से दक्षिण पश्चिम एक प्रायद्वीप इजू की ओर मुड़ गया। तूफान कमजोर पड़ गया है, लेकिन समुद्र तट पर पहुंचने से पहले अब भी यह 216 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा है। 
तट पर दस्तक देने से पहले तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पूर्वी तोक्यो के चिबा में तूफान के कारण एक कार पलट गयी जिससे ड्राइवर की मौत हो गयी। जेएमए के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शहर में भीषण भारी बारिश हो रही है इसी कारण शहरों और गांवों के लिये आपात चेतावनी जारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।