भगत सिंह की 88वीं पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में उन्हें याद किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगत सिंह की 88वीं पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में उन्हें याद किया गया

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 88वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को पाकिस्तान के

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 88वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर में एक कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

लाहौर स्थित भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मार्च का आयोजन किया था। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का आह्वान किया।

‘‘मोदी सत्ता में आने के लिए हिटलर की युक्तियां अपना रहे हैं’’ : केजरीवाल

भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी ने कहा, ‘इन तीनों क्रांतिकारियों जैसे लोग सदियों में पैदा होते हैं। हमें दोनों देशों के बीच नफरत को खत्म कर शांति को बढ़ावा देना चाहिए।’

23 वर्षीय भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी दी गई थी। इस सजा ने हजारों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।