OMG : ड्रैगन की तरह दिखने के लिए फूंक डाले 39 लाख रुपए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

OMG : ड्रैगन की तरह दिखने के लिए फूंक डाले 39 लाख रुपए

NULL

आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी महिला के बारे में , जिस देख आप भी रह जायेगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो दुनिया में तमाम लोगों को तरह तरह के शौक होते हैं और इस शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

Dragon medusa

अमेरिका के ब्रूनी टेक्सास में रहने वाली एक महिला ने भी अपना शौक पूरा करने के लिए लगभग 40 लाख रुपए फूंक डाले। हैरान करने वाली बात तो यह है कि उसने यह रकम सुंदर दिखने के लिए नहीं फूंकी है बल्कि एक भयानक कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए खर्च किए हैं।

Dragon Lady

इस महिला को लोग अब ड्रैगन लेडी के नाम से जानते हैं। इस महिला को देखकर आप अनुमान ही नहीं लगा सकते हैं कि वाकई यह एक महिला ही है या फिर कोई खतरनाक ड्रैगन। इस महिला का नाम मेडुसा है। इन्होंने अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। इसने अपनी यह सर्जरी भयानक दिखने के लिए कराई है। उसने यह सर्जरी ड्रैगन जैसी शक्ल पाने के लिए कराई है और इस कार्य के लिए उसने 39 लाख रुपए खर्च किए हैं।

Dragon Lady

आपको बता दे कि अपना ये नया रूप पाने के लिए मेडुसा को कई सर्जरीज करवानी पड़ी। इस नए लुक को पाने के लिए मेडुसा ने अपने कान कटवा दिए, नाक को चपटी करवाई, किर पर आठ सींगे बनवाई और जीभ को दो हिस्सों में कटवा दिया।

Dragon Lady

मेडुसा ने अपने शरीर पर कई तरह के टैटू भी बनवाए हैं। मेडुसा ने अपनी आंखों के सफेद हिस्से को भी हरा करवा दिया है। मेडुसा का जन्म अमेरिका के ब्रूनी टेक्सास में हुआ था।

Dragon lady

अपने बचपन का जिक्र करते हुए मेडुसा ने बताया कि, बचपन में ही उनके मात-पिता ने उन्हें घर निकाल दिया था तभी से वह घर से बाहर सांपों के साथ रहने लगी।

Dragon Lady

मेडुसा ने कहा कि उसने यह अवतार रेप्टाइल प्रजाती का शुक्रिया अदा करने के लिए धारण किया है। लोग बढ़चढ़कर इस ड्रैगन लेडी के साथ फोटो खिंचवाते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।