Nobel Prize 2022: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Nobel Prize 2022: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया

स्वीडन के वैज्ञानिकको नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया । यह उपलब्धि मेडिसिन के क्षेत्र में दी जाती हैं।

स्वीडन के वैज्ञानिकको नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया । यह उपलब्धि मेडिसिन के क्षेत्र में दी जाती हैं। बताया गया कि 2022 के लिए स्वांते पाबो को जो कि स्वीडन के है इस पदवी से सम्मानित किया गया। पाबो स्वीडन के एक जेनेटिस्ट है और पूर्णत आनुवंशिकी के मुख्यत स्पेशलिस्ट हैं। बताया जा रहा है कि पाबो का यह पुरस्कार मानव विकास से संबधित मुख्य खोजों के लिए दिया गया हैं। 
प्रजातियों के बीच किस तरह का  मिश्रण- पाबो
  मिली जानकारी के मुताबिक पैबो ने आधुनिक मानव और हमारी करीबी विलुप्त प्राय जाति निएंडरथल और डेनिसोवंस के ‘जीनोम’ की तुलना के लिए शोध का नेतृत्व किया और इसी के साथ ही  शोध के जरिए यह प्रदर्शित किया कि इन प्रजातियों के बीच किस तरह का  मिश्रण है।
10 अक्टूबर को इस पुरस्कार की घोषणा की जाएगी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की व्यापक शुरूआत हो गई थी । हालांकि, मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। जिसको लेकर इसी वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।