इस नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हो रही हैं , अभी तक कई महान हस्तियों के नोबेल पुरस्कार के लिए एलान किया जा चुका हैं। लेकिन अबकी बार रूस व यूक्रेन से संंबधित लोगों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई हैं। भौतिकी में कई वैज्ञानिका को पुरस्कार के लिए एलान किया जा चुका हैं। इसके अलावा रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को देने का ऐलान किया गया है।
नोबेल कमेटी प्रमुख ने की घोषणा
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की। निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।
दो दिन पूर्व लेखिका एनी एरनॉक्स के नाम की गयी थी घोषणा
रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था। बृहस्पतिवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को “साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया। अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

आपको बता दे की नोबेल पुरस्कार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हैं, यह पुरस्कार समाजिक उनन्ति व वैज्ञानिक जगत से राजनीतिक व शांति स्थापित करने वाले लोगों को दिया जाता हैं । नोबेल पुरस्कार नार्वे सरकार देती हैं ।