कैथोलिक चर्च पर गोलीबारी के मामले में नाइजीरिया पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैथोलिक चर्च पर गोलीबारी के मामले में नाइजीरिया पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

नाइजीरिया के ओन्डो प्रांत के कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को

नाइजीरिया के ओन्डो प्रांत के कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलू ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
नाइजीरियाई ट्रिब्यून ने श्री अकेरेडोलू के संवाददाता सम्मेलन के हवाले से बताया कि हमला करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिम में ओंडो के कैथोलिक सूबा ने बताया कि पांच जून को सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च पर बंदूक और बम से किये हमले में 38 श्रद्धालु मारे गए थे।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लकी इराबोर ने बताया कि गिरफ्तार किये लोगों की पहचान इदरीस अब्दुलमालिक ओमीत्रा, इदरीस ओजो, मोमोह ओजो अबुबकर, अलीयू यूसुफ इटोकपका और औवाल इशाक ओनिमिसी के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि ओमीत्रा गोलीबारी के साथ-साथ कोगी प्रांत के एक पुलिस थाने पर हुए हमले के मास्टरमाइंड में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।