नाइजीरिया : अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाइजीरिया : अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो

दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है।
आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।