न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गर्भवती, जून में गूंज सकती है किलकारी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गर्भवती, जून में गूंज सकती है किलकारी 

NULL

वेलिंगटन :  न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गभर्वती हैं। बीबीसी ने बताया कि आर्डेन और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है, जिसके बाद आर्डेन ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है। आर्डेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”हमें लगता है कि 2017 एक बड़ा साल होने जा रहा है।” आर्डेन (37) 1856 के बाद न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने अक्टूबर 2017 में पद संभाला था। गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।