अंतरिक्ष जाने का रिकॉर्ड बनाने वाले नासा वैज्ञानिक जॉन यंग का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतरिक्ष जाने का रिकॉर्ड बनाने वाले नासा वैज्ञानिक जॉन यंग का निधन

NULL

वाशिंगटन : अंतरिक्ष में छह बार जाने वाले, चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसके चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले एक महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का निधन हो गया है। यह जानकारी नासा ने दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने खबर दी है कि वह 87 साल के थे और निमोनिया के कारण शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया। वह नासा स्पेस सेंटर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित हयूस्टन के एक उपनगर में रहते थे।

एजेंसी के प्रशासक रॉर्बट लिघटफुट ने एक बयान में बताया, नासा और दुनिया ने एक अग्रणी व्यक्ति को खो दिया है। बयान में कहा गया है, अगले मानवीय पड़व की ओर देखने के कारण हम उनकी उपलब्धियों पर आगे बढ़गे। यंग एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जैमिनी, अपोलो से अंतरिक्ष में गये और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और छह बार अंतरिक्ष में गये। नासा ने बताया कि एक बार उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।