अपनी आखिरी सांसें गिन रहा नासा का मंगल इनसाइट लैंडर, भेजा भावुक संदेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी आखिरी सांसें गिन रहा नासा का मंगल इनसाइट लैंडर, भेजा भावुक संदेश

मंगल पर कदम रखने के बाद से इनसाइट लैंडर ने इस लाल ग्रह की कई बेहतरीन तस्वीरें भेजीं

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर अद्वितीय विज्ञान एकत्र करने के चार साल से अधिक समय के बाद अपना मिशन पूरा कर लिया है। यह जानकारी नासा ने दी है। इसपर नासा ने बताया कि,  दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में मिशन नियंत्रक लगातार दो प्रयासों के बाद लैंडर से संपर्क करने में असमर्थ रहे, जिसके कारण उन्हें यह निष्कर्ष निकालना पड़ कि अंतरिक्ष यान की सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी नष्ट हो गयी है।
लैंडर से सम्पर्क स्थापित 
एजेंसी ने बताया कि नासा ने फैसला लिया था कि यदि दो प्रयासों के बाद लैंडर से सम्पर्क स्थापित नहीं हो पता है, इस मिशन के पूरा होने की घोषण कर दी जाएगी। नासा ने बुधवार को बताया कि इनसाइट ने आखिरी बार पृथ्वी के साथ 15 दिसंबर को संचार स्थापित किया था।
अध्ययन करने के लिए इनसाइट लॉन्च
उल्लेखनीय है कि नासा ने मई 2018 में मंगल के गहरे आंतरिक भाग का अध्ययन करने के लिए इनसाइट लॉन्च किया गया था। इसने नवंबर 2018 के अंत में लाल ग्रह पर सुरक्षित लैंड किया था। नासा के अनुसार, पिछले चार वर्षों में इनसाइट ने लगभग 1,300 भूकंपों का पता लगाया है और अनगिनत वैज्ञानिक खोजें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।