Moscow: रूस में सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Moscow: रूस में सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया गया

रूस के नियामकों ने ऑनलाइन गतिविधियों को नियंत्रित करने के सरकारी प्रयासों तहत रूसी उपयोगकर्ताओं का डेटा लोकल

रूस के नियामकों ने ऑनलाइन गतिविधियों को नियंत्रित करने के सरकारी प्रयासों तहत रूसी उपयोगकर्ताओं का डेटा लोकल सर्वर में नहीं रखने के लिये व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया है।
व्हाट्सऐप पर 1 करोड़ 80 लाख और स्नैपचैट पर 10 लाख रूबल का जुर्माना 
मॉस्को की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को व्हाट्सऐप पर 1 करोड़ 80 लाख रूबल (तीन लाख डॉलर) और स्नैपचैट पर 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया है। रूसी संचार नियामक रोस्कोमनादजोर की शिकायत पर यह जुर्माना लगाया गया है।
रूसी सरकार कई वर्ष से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर व्यापक नियंत्रण का प्रयास कर रही है। हाल के महीनों में यह प्रयास तेज हुआ है क्योंकि सरकार यूक्रेन के बारे में संचार प्रवाह को सीमित करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।