Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 2000 लोगों से ज्यादा की हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 2000 लोगों से ज्यादा की हुई मौत

मोरक्को में 8 सितंबर की रात को आए भूकंप ने लोगों के जीवन को तहस नहस कर दिया

मोरक्को में 8 सितंबर की रात को आए भूकंप ने लोगों के जीवन को तहस नहस कर दिया है। यहां भूकंप से अफ्रीकी देश में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। भूकंप इतनी तीव्रता से आया था कि उसने करीब 2000 लोगों की जान ले ली ये आंकड़ा लगातार बढता जा रहा है।
 6.8 तीव्रता की गती से भूकंप आया
बताया जा रहा है कि 6.8 तीव्रता की गती से भूकंप आया था। हालांकि भूकंप आने के 48 घंटे बाद भी राहत  बचाव कार्य  किया जा रहा है। हजारों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया ह।
इमारतों के जमींदोज  होने से हजारों लोग बेघर
तबाही इतने बड़े स्तर पर हुई है कि सैकड़ों इमारतों के जमींदोज होने के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार मोरक्को में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। मोरक्कन सेना के एक बयान के अनुसार, वहां के किंग मोहम्मद ने सशस्त्र बलों को स्पेशल सर्च एंड रेस्क्यू टीम और एक सर्जिकल फील्ड हॉस्पिटल तैनात करने का निर्देश दिया है।
किन क्षेत्रों में मची तबाही
यहां  हालात कुछ इस तरह हो चुके है। मोरक्को  की कई ऐतिहासिक संरचनाएं भी  क्षतिग्रस्त हो चुकी है इसके साथ ही अधिकांश मौतें अल-हौज और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं। इस बीच  बचाव दल मलबा हटाने और सड़कें साफ करने में जुटा हुआ है. भूकंप की गहराई 18.5 किमी मापी गई है।
मोरक्को में इमरजेंसी अलर्ट
वहीं दक्षिण में सिदी इफनी से लेकर उत्तर में रबात और उससे भी आगे तक तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र एक प्रमुख आर्थिक केंद्र शहर मराकेश से 72 किलोमीटर पश्चिम में था। जहां से भूकंप की तबाही शुरु हुई थी।  भूकंप को लेकर  तुर्किये आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग (AFAD) का कहना है कि उसने मोरक्को से इमरजेंसी अलर्ट मिलने की स्थिति में चिकित्सा, राहत, खोज और बचाव एजेंसियों के 265 सदस्यों को अलर्ट पर रखा है।  ताकि जरुरत पड़ने पर ये लोगों की मदद कर सके। रबात में अधिकारियों से अनुरोध करने पर मोरक्को ले जाने के लिए एक हजार तंबू भी आवंटित किए गए हैं।  
पीएम मोदी ने जताया दुख
वही इस दुख की घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में तीव्र भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने X पर लिखा था ‘मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। तो इस तरह से भारत  मोरक्को में आई आपदा में हर संभव मदद करने का आश्वाशन दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।