अमेरिका में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ लोगों की मौत की आशंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी नौ लोगों की मौत की आशंका

NULL

वाशिंगटन : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में हवाई नेशनल गार्ड का क्रागो विमान आज सावानाह के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विमान दुर्घटना में सभी सवार नौ लोगों की मौत की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सैन्य विमान का मलवा राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे रोड पर बिखरा हुआ है। अमेरिकी अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि जॉर्जिया प्रांत की राजधानी अटलांटा से 280 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में सावानाह हिल्टन हैड अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद सैन्य विमान हेरकुल्स सी-130जे विमान अंतराष्ट्रीय समय अनुसार रात के तकरीबन साढ़ तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुर्टो रिको नेशनल गार्ड के प्रवक्ता मेजर पाउल डाहलेन ने कहा विमान प्रशिक्षण मिशन पर था और अरिजोना प्रांत के लिए रवाना हुआ था। इस उड़ान के बाद विमान सेवानिवृत होने वाला था। उन्होंने कहा, ‘यह उसकी आखिरी उड़ान थी। विमान हालांकि काफी पुराना होने के बावजूद अच्छी स्थिति में था। यह 50 साल से ज्यादा पुराना था लेकिन इसमें सभी आधुनिक उपकरणों लगे हुए थे।’ विमान में सवार नौ लोगों में से पांच विमान चालक दल के सदस्य थे और चार यात्री थे जो सैन्य मरम्मत व संचालन कर्मी थे। सभी पुर्टो रिको एयर नेशनल गार्ड के सदस्य थे।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।