तुर्की में प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटी, 15 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तुर्की में प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटी, 15 की मौत

ईरानी सीमा के नजदीक वान प्रांत में स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हैं। वैन ने अवैध रूप से

अंकारा : तुर्की में बृहस्पतिवार को प्रवासियों को ले जा रही मिनी बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ ने यह जानकारी दी है। 
डीएचए की खबर के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का अभी पता नहीं चल सका है। ईरानी सीमा के नजदीक वान प्रांत में स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हैं। वैन ने अवैध रूप से तुर्की में प्रवेश किया था। 
खबर के अनुसार चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता में जानकारी नहीं दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।