मैक्सिको : बस गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत, 30 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मैक्सिको : बस गहरी खाई में गिरी, 12 की मौत, 30 घायल

NULL

मैक्सिका सिटी : दक्षिण मैक्सिको के गुवेटेमाला सीमा के पास पवर्तीय क्षेत्र में गहरी खाई में बस के गिर जाने से कम से कम 12 लोगों कीे मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। चिआपास में राज्य की आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने कल बताया कि यह दुर्घटना माटोजिंटला के पास हुई जब बस लोगों को प्रशांत तट के पास आध्यात्मिक स्थान से घर की ओर ले जा रही थी। बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 90 फुट गहरी खाई में गिर गयी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों को ला ट्रिनिटारिया के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी है और कम से कम 30 लोग घायल है। दुर्घटना के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।