मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस क्रिसमस ट्री स्वीकार कर परंपरा का किया निर्वाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस क्रिसमस ट्री स्वीकार कर परंपरा का किया निर्वाह

NULL

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने आधिकारिक व्हाइट हाउस क्रिसमिस ट्री स्वीकार करके प्रथम महिला के रूप में पुरानी परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान मेलानिया के साथ उनके बेटे बैरन भी  मौजूद थे। व्हाइट हाउस में आधिकारिक क्रिसमस ट्री का स्वागत करने के दौरान सेना के एक बैंड ने हॉलि डे धुन बजाई और फिर विस्कॉन्सिन से परंपरागत रूप से बग्गी पर लाये गये बाल्साम फिर (क्रिसमिस ट्री) को व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर लाया गया।

मेलानिया ने इस दौरान लाल रंग की बंद गले की पोशाक पहनीं थी और बैरन ने गहरे रंग का सूट। जिम और डिएन चैप्मैन ने यह क्रिसमिस ट्री मेलियाना और ट्रंप को सौंपा। जिम और डिएन चैप्मैन विस्कॉन्सिन में क्रिसमस ट्री उगाने वाले फार्म के मालिक हैं। प्रथम महिला ने चैप्मैन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से कहा, यह एक खूबसूरत ट्री है। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हम इसे बेहद अच्छी तरह से सजाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।