भूकंप के दौरान 52 लोगों की जान बचाने वाले इस 'डॉगी' की दुनिया हुई दीवानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भूकंप के दौरान 52 लोगों की जान बचाने वाले इस ‘डॉगी’ की दुनिया हुई दीवानी

NULL

आपातकाल या फिर प्राकृतिक आपदा के वक्त रेस्क्यू टीम के जवान जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करते है और उनकी जान बचाते है। बीते माह मेक्सिको में 7.1 तीव्रता का ऐसा भूकंप आया जिसने लोगों को बहुत नुक्सान पहुँचाया , इस शक्तिशाली भूकंप में जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ।

1 407भूकंप के बाद तुरंत सहायता टीम को लोगों की मदद के लिए लगाया गया जिसमे इस टीम के एक सदस्य ने ऐसा कारनामा कर दिखाया की आज वो दुनिया के लिए मिसाल बन गया है। आपको जानकार बेहद हैरानी होगी की इस टीम सदस्य कोई इंसान नहीं बल्कि एक डॉग है।

2 251इस भूकंप में करीब 250 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी पर इस डॉगी की सूझबूझ से 52 लोगों की जान बचा गयी वार्ना मौत का आंकड़ा कुछ और होता। इसका नाम “फ्रीडा” है और यह 7 वर्ष की है। यह गोल्डन लैब्राडोर प्रजाति की है तथा वायुसेना में है।

3 187फ्रीडा को 15 कुत्तों की एक टीम के साथ मेक्सिको के एक स्कूल में लाया गया था। बता दें कि इससे पहले फ्रीडा को भूकंप-प्रभावित राज्य ओएक्साका में भी नियुक्त किया गया था। फ्रीडा ने इस भूकंप में 52 लोगों का जीवन बचाया है और इसी वजह लोग इसका शुक्रिया कर रहे हैं। इसके बाद तो फ्रीडा के चाहने वाले दुनियाभर में उनकी प्रशंसक बन गए।

4 167सोशल मीडिया पर लोग फ्रीडा की तस्वीरें शेयर कर इसकी सराहना कर रहे है। ट्विटर पर भी लोगों ने फ्रीडा को खूब धन्यवाद किया। एक व्यक्ति ने तो अपने हाथ पर फ्रीडा का कार्टून तक बनवा लिया है।

main 23सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें भी देखी गई हैं जिनमें लोगों ने अपने अपने देश की मुद्रा पर फ्रीडा की फोटो प्रिंट की हुई हैं। इस प्रकार से 52 लोगों की भूकंप में जान बचाने वाली इस डॉगी ने इंटरनेट पर खलबली मचा रखी है। वाकई में एक बेज़ुबान जानवर का ये साहसिक कारनामा प्रशंसनीय है और सभी उसकी लम्बी उम्र की कामना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।