मक्का : मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं की बोर्ड गेम खेलते हुए फोटो हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मक्का : मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं की बोर्ड गेम खेलते हुए फोटो हुई वायरल

NULL

इस्लाम धर्म के पवित्र शहर मक्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में मक्का स्थित मस्जिद में मुस्लिम महिलाएं बोर्ड गेम खेलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं फोटो देख उलेमा बेचैन हो गए हैं। उलेमा ने महिलाओं के इस रवैया को इस्लाम के खिलाफ और गलत करार दिया है। मुस्लिम महिलाएं बोर्ड गेम और ताश खेलते हुए नजर आ रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। बता दें कि मक्का सऊदी में मक्का की मस्जिद नाबवी में चार महिलाएं बोर्ड गेम खेलती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर महिलाओं की तस्‍वीर वायरल होने के बाद सिक्‍योरिटी द्वारा अलर्ट करने पर महिलाओं ने खेल तुरंत बंद कर दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इसकी काफी निंदा की जा रही है। मस्जिद के अंदर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मजहबी मामलों के जानकारों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

बरेलवी मसलक उलेमा का कहना है कि मस्जिद इबादतगाह है, यहां सर्फि अल्लाह की इबादत के लिए ही आया जाता है। बोर्ड गेम खेलने वाली महिलाएं कौन है, सऊदी सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। अगर किसी को इस्लाम के बारे में जानकारी नहीं है तो महिलाओं को जानकारी लेना जरूरी है। बरेलवी मसलक के उलेमा ने इस घटना की निंदा करते हुए एतराज जताया है। बता दें कि 2015 में भी साऊदी अरब की एक मस्जिद में कार्ड्स खेलने की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद साऊदी प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।