हो सकता है कि उत्तर कोरिया के साथ शिखर वार्ता ना हो : ट्रंप  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हो सकता है कि उत्तर कोरिया के साथ शिखर वार्ता ना हो : ट्रंप 

NULL

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस बात की ‘‘ काफी संभावना ’’ है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अगले महीने होने वाली शिखर वार्ता ना हो और उन्होंने अंदेशा जताया कि कोरियाई देश के इस कड़े रुख के पीछे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हाथ हो सकता है। उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह आगाह किया था कि अगर अमेरिका ने एक तरफा तरीके से उसे परमाणु हथियार बंद करने पर विवश किया तो वह किम और ट्रंप के बीच सिंगापुर में 12 जून को होने वाली शिखर वार्ता रद्द कर सकता है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई – इन का स्वागत करते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उत्तर कोरिया को शिखर वार्ता के लिए शर्तें पूरी करनी होगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह वार्ता ‘टल’’ सकती है। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा , ‘‘ हम आगे बढ़ रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। इस बात की काफी संभावना है कि यह शिखर वार्ता ना हो। यह मायने नहीं रखता कि एक अवधि के भीतर यह शिखर वार्ता ना हो लेकिन यह शायद 12 जून को ना हो। ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह मानते हैं कि किम निरस्त्रीकरण के बारे में ‘‘ गंभीर ’’ थे। उन्होंने कहा , ‘‘ मेरा मानना है कि वह गंभीर हैं। ’’ हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने किम से बात की। इससे पहले मून के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयूइ – योंग ने पत्रकारों से कहा कि शिखर वार्ता होने की 99.9 फीसदी संभावना है। चुंग ने पत्रकारों से कहा , ‘‘ हमारा मानना है कि इस बात की 99.9 फीसदी संभावना है कि उत्तर कोरिया – अमेरिका शिखर वार्ता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। लेकिन हम कई अलग संभावनाओं के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। हम उत्तर कोरिया की नजर से स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें चीन के राष्ट्रपति से दूसरी मुलाकात के बाद किम के बदले रुख को लेकर ‘ ज्यादा हैरानी नहीं हुई। ’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।