यूक्रेन के जंगलों में मिली सामूहिक कब्र, लगातार लाशों के मिल रहे हैं ढेर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन के जंगलों में मिली सामूहिक कब्र, लगातार लाशों के मिल रहे हैं ढेर

यूक्रेन के जंगल में एक और सामूहिक कब्र मिली। कभी चीड़ के वृक्षों की सुंदरता और पक्षियों के

राजधानी कीव के बाहरी इलाके के बुका शहर के समीप जंगलमें एक सामूहिक कब्र मिली है। यूक्रेन के जंगल में एक और सामूहिक कब्र मिली। कभी चीड़ के वृक्षों की सुंदरता और पक्षियों के चहचहाने के लिए पहचाने जाने वाले यूक्रेन के एक जंगल से अब लाशों के ढेर मिल रहे है।
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद हत्याए बढ़ी 
कई मृतकों के हाथ उनकी कमर के पीछे बंधे मिले हैं। इन कब्रों को खोदने का काम ऐसे वक्त में हो रहा है जब यूक्रेन के पुलिस प्रमुख ने जानकारी दी है कि प्राधिकारियों ने 24 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से 12,000 से अधिक लोगों की हत्याओं की आपराधिक जांच शुरू की है। सफेद रंग के चिकित्सीय कपड़े पहने और मास्क लगाए। 
लोगों को बंधक बनाया  गया 
कीव क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबीतोव ने घटनास्थल पर कहा  कि घुटनों पर गोलियों के निशान बताते है कि लोगों को कितना प्रताड़ित किया गया। टेप से पीठ पर बांधे गए हाथ बताते है कि लोगों को लंबे वक्त तक बंधक बनाकर रखा गया और शत्रु सेना ने उनसे कोई भी सूचना निकालने का प्रयास किया। 
 कई जगहों से सामूहिक कब्रों में 1,316 शव मिले 
क्षेत्र में मार्च के अंत तक रूसी सैनिकों की वापसी के बाद से प्राधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वन में तथा अन्य जगहों से सामूहिक कब्रों में 1,316 लोगों के शव बरामद किए हैं। बुका में सामूहिक कब्रें मिलने के बाद दुनियाभर में तीखी प्रतिक्रिया देखी गयी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।