शिकागो में कई लोगों को गोली मारी गई: पुलिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिकागो में कई लोगों को गोली मारी गई: पुलिस

पड़ोस में रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि उसने कम से कम पांच

शिकागो : शिकागो के दक्षिणी हिस्से के एक घर में रविवार तड़के कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ितों की संख्या और घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी है। 
समाचार और संचार विभाग के उप निदेशक टॉम अहर्न ने ट्वीट किया कि शिकागो पुलिस स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे गोलीबारी के सिलसिले में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। 
1577023371 screenshot 23
पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना 57 मे स्ट्रीट में हुई। पड़ोस में रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि उसने कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।