UN के कार्यक्रम में पाकिस्तानी राजनयिक मलीहा लोधी पर भड़का शख्स, कहा- तुम सब चोर हो

ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में मलीहा मीडिया के साथ एक संवाद के दौरान इस व्यक्ति के सवालों से

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोदी को एक कथित वीडियो में पाकिस्तानी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति काफी खरी-खोटी सुनाते हुए दिखायी दे रहा है। ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में मलीहा मीडिया के साथ एक संवाद के दौरान इस व्यक्ति के सवालों से बचती नजर आ रही हैं। 
जब मलीहा कार्यक्रम से जाने लगीं तब यह व्यक्ति उन्हें रोकते हुए चिल्लाया ‘‘पिछले 15-20 वर्षों से आप क्या कर रही हैं?’’ इसके बाद वह और जोर से चीखा ‘‘मेरे पास आपके लिए एक सवाल है।’’ जब उसे वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया ‘‘मैं रिकॉर्डिंग रोकने नहीं जा रहा हूं। यह कानून के खिलाफ नहीं है। 

मैं उनसे सवाल पूछ रहा हूं। मैं एक पाकिस्तानी हूं।’’ जब संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शीर्ष राजनयिक ने जवाब देने से मना कर दिया तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह (मलीहा) ‘‘पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं हैं।’’ बहरहाल, वीडियो की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं किया जा सका है। मलीहा और पाकिस्तानी मिशन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।