दुबई की इमारत में भीषण आग, केरल के पति-पत्नी समेत चार भारतीयों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुबई की इमारत में भीषण आग, केरल के पति-पत्नी समेत चार भारतीयों की मौत

दुबई में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने की घटना में 16 लोगों के मारे जाने की

दुबई में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने की घटना में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। केरल के एक पति-पत्नी समेत इस हादसे में चार भारतीय मारे गए हैं। दुबई के पुराने इलाके अल रास की एक इमारत में देर रात आग लगी थी। आग सबसे पहले इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिलों तक पहुंच गई।
डिफेंस मुख्यालय से एक टीम मौके पर पहुंची
दुबई:पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में पति की जान गई - Kerala Man Dies Of  Burn Injuries After Saving Wife From Fire In Uae - Amar Ujala Hindi News  Live
दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय से एक टीम मौके पर पहुंची, और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़ितों में केरल के एक पति-पत्नी सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है।
हादसे में तमिलनाडु के दो पुरुषों की भी मौत
वतनपल्ली ने बताया कि हादसे में तमिलनाडु के दो पुरुषों की भी मौत हो गई। वे इसी इमारत में काम करते थे। इनके अलावा तीन पाकिस्तानी चचेरे भाई और एक नाइजीरियाई महिला भी हादसे का शिकार हो गए। दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा की कमी थी। आग लगने की असल जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
संयुक्त अरब अमिरात के सात अमिरातों में एक
दुबई, संयुक्त अरब अमिरात के सात अमिरातों में एक है। यह 33 लाख की आबादी वाला शहर है। यहां 90 फीसदी लोग विदेशी हैं। हाल के वर्षों में यहां गगनचुंबी इमारतों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 2017 में शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल के पास एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत में भीषण आग लग गई थी। दो साल पहले नए साल की शाम दुबई की एक 5-स्टार होटल में आग लगई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। 2017 में आग की घटनाओं को कम करने के लिए सख्त निर्माण नियम लागू किए थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।