मैक्रों के गठबंधन के संसद में बहुमत खो देने की आशंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मैक्रों के गठबंधन के संसद में बहुमत खो देने की आशंका

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के गठबंधन को रविवार को संसदीय चुनाव के अंतिम दौर में सबसे अधिक

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के गठबंधन को रविवार को संसदीय चुनाव के अंतिम दौर में सबसे अधिक सीटें मिलीं, लेकिन इसने अपना संसदीय बहुमत खो दिया। यह जानकारी अनुमानों से मिली है।
शाक्तिशाली सदन में बहुमत से बहुत पीछे मैंक्रो
आंशिक परिणामों पर आधारित अनुमानों से पता चलता है कि मैक्रों के उम्मीदवार 200 से 250 सीटों पर विजयी रहेंगे। सीटों की यह संख्या फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सीधे बहुमत के लिए आवश्यक 289 सीटों से बहुत कम है।
विपक्षी पार्टी को 80 सीटे ज्यादा मिलने का अनुमान 
यह स्थिति फ्रांस में असामान्य है। वास्तविक परिणाम यदि अनुमानों के अनुरूप रहे तो इससे मैक्रों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक नये गठबंधन के लगभग 150 से 200 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनने का अनुमान है। धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली को संभावित रूप से 80 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है, जिसके पास पहले आठ सीटें थीं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।