लंदन ट्यूब ट्रेन हमला: 1 गिरफ्तार, 30 लोग हुए थे घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लंदन ट्यूब ट्रेन हमला: 1 गिरफ्तार, 30 लोग हुए थे घायल

NULL

लंदन के ट्यूब ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में 18 वर्षीय एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसे जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया है। केंट पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति को ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी कानून के तहत डोवर के पोर्ट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसे स्थानीय थाने में ले जाया गया और उसके बाद सारूथ लंदन थाने में स्थानांतरित किया गया।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के उप सहायक आयुक्त नील बसु ने कहा, हमने अपनी जांच के सिलसिले में आज सुबह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। यद्यपि हम जांच में हुई प्रगति से खुश हैं, तब भी यह जांच जारी है और खतरे का स्तर गंभीर बना हुआ है। पार्सन्स ग्रीन भूमिगत स्टेशन में एक ट्यूब ट्रेन में कल बह के व्यस्त समय के दौरान आईईडी विस्फोट के जरिये किये गए हमले में कम से कम 30 लोग घायल हो गए थे।

बसु ने संकेत दिया कि बल अभी अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रहा है। बसु ब्रिटेन के आतंकवाद निरोधक पुलिसिंग के लिये वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं। उन्होंने कहा, इस गिरफ्तारी से हमारे अधिकारियों की ओर से और गतिविधियां होंगी। ठोस जांच कारणों की वजह से हम फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में अधिक ब्योरा नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।