लंदनः ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन में फायरिंग से भगदड़ , पुलिस ने खाली कराए दो स्टेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लंदनः ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन में फायरिंग से भगदड़ , पुलिस ने खाली कराए दो स्टेशन

NULL

लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन में फायरिंग होने की खबर आई थी। जिसे लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में स्टेशन पर फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं। और ना ही किसी संदिग्ध के बारे में कुछ पता चला है। फिलहाल इसमें किसी के मरने की खबर नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर भाग रही एक महिला को जख्मी देखा गया है।

महिला को मामूली चोट ही आई थी। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना भारतीय समयानुसार करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है। वहींं, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन लंदन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। जहां पर यह गोलीबारी होने की बात कही जा रही है, वो लंदन के बीचोबीच स्थित।

हालांकि पुलिस ने तलाशी के बाद फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज कर दिया, लेकिन फायरिंग की सूचना के बाद अफरातफरी का माहौल बना रहा है। इधर-उधर लोग भागते नजर आए। इससे पहले भी पुलिस ने कहा था कि अभी तक गोलीबारी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। न ही ऐसा कोई संदिग्ध का पता चला है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।