चीन के हुबेई प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग निर्माण स्थल पर भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बचाव मुख्यालय ने कहा कि मंगलवार को दो लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या चार हो गई है। हालाँकि, बचावकर्मी अभी भी अन्य लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
लापता दो लोगों का शव रविवार और सोमवार को बरामद किया गया था। यह भूस्खलन शनिवार शाम लगभग चार बजे यिचांग शहर के तुजिया स्वायत्त काउंटी के युशान गांव में एक निर्माण स्थल में हुआ था। शुरुआत में नौ लोगों के लापता होने की खबर प्राप्त हुई थी।
बचावकर्मी अपनी खोज अभियान को जारी रखते हुए 500 से ज्यादा बचाव उपकरणों, मशीनरी और खोजी कुत्तों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
मंगलवार शाम तक, बचाव कर्मियों ने 20 हजार क्यूबिक मीटर से ज्यादा चट्टान और मिट्टी को हटा दिया है। अधिकारियों ने पहले अनुमान लगाया था कि भूस्खलन से पांच लाख घन मीटर से ज्यादा चट्टान और पृथ्वी अस्थिर हुई है।
बचाव अधिकारियों ने संभावित आपदाओं से बचने और बचाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मलबे की निगरानी और मौसम अलर्ट को बढ़ दिया है। भूस्खलन के कारणों की जांच चल रही है।