आईएस के 5 मॉस्ट वांटेंड आतंकवादी पकड़े गए : ट्रंप

NULL

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच मॉस्ट वांटेंड आतंकवादियों को पकड़ लिया गया है। इनमें अबू बकर अल-बगदादी का मुख्य सहायक अबू जेद-अल इराकी भी है।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘आईएस के पांच मॉस्ट वांटेंड आतंकवादियों को पकड़ लिया गया है।’ न्यूयॉर्क टाइम्स ने इराकी सूत्रों के हवाले से बताया कि पकड़े गए आईएस आतंकवादियों में से चार इराक के और एक सीरिया का है। इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बीते तीन महीने से अभियान शुरू किया गया था।

ये सीरिया और तुर्की में छिपे हुए थे। दो इराकी अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वे कई महीनों से आईएस के कई आतंकवादियों पर नजर रखे हुए थे लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी, जिनसे उनकी गिरफ्तारी हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।