जानिए क्या है इजरायली सेना का 20 सालों का सबसे बड़ा ऑपरेशन ‘जेनिन कैंप’

इजरायल की सेना ने कब्जे वाले शहर जिसे जेनिन कहा जाता है यहां लगातार इजरायली सैनिको के द्वारा

इजरायल की सेना ने कब्जे वाले शहर जिसे जेनिन कहा जाता है यहां लगातार इजरायली सैनिको के द्वारा सैन्य अभियान जारी है। और यह सैन्य अभियान कभी बड़े  स्तर पर की जा रही है। यहां इजराइली एयरफोर्स ने फिलिस्तीन के कब्जे वाले वेस्ट बैंक इलाके के उत्तर में स्थित जेनिन शहर पर सोमवार को एयरस्ट्राइक किया था। बता दें कि इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग घायल हो गए। 10 लोगों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। इसके अलावा 120 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा इजरायल द्वारा किया जा रहा हमला कोई नई बात नहीं है लिकेन आप यह समझे की यह बीते 2 दशकों में सबसे बड़ा हमला करार दिया जा रहा है। 
इजरायली सेना द्वारा किए गए सबसे व्यापक ऑपरेशन
जेनिन में शरणार्थी शिविर में रहने वाले लोग अपने घरों से भाग गए हैं। हाल के वर्षों में इजरायली सेना द्वारा किए गए सबसे व्यापक ऑपरेशन के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सैकड़ों इजरायली सैनिक अभी भी जेनिन के अंदर अभियान चला रहे हैं। इजरायली सेना के अनुसार, ऑपरेशन मंगलवार सुबह भी जारी है और इसे खत्म करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं है, यह ‘कुछ घंटों या कुछ दिनों का मामला’ हो सकता है। जेनिन ने दो दशक पहले इस हिंसा को देखा था, जब 2002 में 50 से अधिक फिलिस्तीनी और 23 इजरायली सैनिक मारे गए थे।
शरणार्थियों को आश्रय देने के लिए  बनाया गया था जेनिन शिविर
यहां हम आपको बताते चलें कि जेनिन शिविर की स्थापना 1950 के दशक में इजरायल के निर्माण के बाद 1948 में अपने घरों से भाग रहे शरणार्थियों को आश्रय देने के लिए की गई थी। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक इस भीड़ भरे शिविर में 18,000 फ़िलिस्तीनी रहने का अनुमान है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की फ़िलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यहां रहने वाले लोगों की संख्या 14,000 बताती है, जबकि 2020 के आधिकारिक फ़िलिस्तीनी डेटा का कहना है कि यह 12,000 लोगों का घर है। इजरायल का कहना है कि जेनिन में मौजूद रिफ्यूजी कैम्प्स का इस्तेमाल आतंकियों को छिपाने और हथियार रखने के लिए हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलाके में मौजूद हमास के आतंकी कई दिनों से इजरायेल पर हमले कर रहे थे। इसके बाद इजराइली एयरफोर्स ने सोमवार सुबह जेनिन पर एयरस्ट्राइक की। 
वर्तमान सैन्य अभियान में 2000 सैनिक शामिल 
वहीं इजरायली अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि वर्तमान सैन्य अभियान में 2000 सैनिक शामिल हैं और यह कई दिनों तक चल सकता है। एक अधिकारी ने दावा किया कि जब तक यहां मौजूद टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह खत्म नहीं किया जाएगा तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। सोमवार शाम को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेनिन को ‘आतंकवादियों के गढ़’ से संबोधित किया और यहां प्रवेश करने के लिए अपनी सेना की प्रशंसा की। उनहोंने कहा कि वे नागरिकों की सुरक्षा का ध्‍यान रखें। पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए जब तक आवश्यक होगा, हम यह कार्रवाई जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।