किम जोंग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किम जोंग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि इनकी वजह से उनके देश को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को किम को सफेद घोड़े पर ‘माउंट पाइकेतो’ जाते दिखाया। 
कोरियाई प्रायद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को उत्तर कोरियाई लोग पवित्र मानते हैं। किम महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अक्सर यहां आते हैं। सियोल और वाशिंगटन के साथ कूटनीतिक संबंध शुरू करने से पहले 2018 में भी वह यहां आए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, किम ने निकटवर्ती निर्माणाधीन स्थलों का दौरा भी किया और परमाणु हथियार कार्यक्रम की वजह से उनके देश पर लगे प्रतिबंधों की आलोचना भी की। 

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अयोध्या विवाद की आखिरी सुनवाई, फिर फैसले का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार , ‘‘ अमेरिकी नेतृत्व वाले (उत्तर कोरिया के प्रति) शत्रुतापूर्ण बलों ने कोरियाई लोगों पर जो दुख बरपाया है। वह उनके गुस्से में बदल गया है। ’’ उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता इस महीने की शुरुआत में बेनतीजा रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।