Girl in a jacket

युद्ध के बाद द.कोरिया में प्रवेश करने वाले उ.कोरिया के पहले नेता बने किम

NULL

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आज पहली बार सीमा पार कर दक्षिण कोरिया में प्रवेश किया जहां राष्ट्रपति मून जे-इन ने उनका स्वागत किया। एक दशक से भी अधिक समय बाद दोनों कोरियाई नेताओं के बीच यह पहली शिखर वार्ता होगी। दोनों नेता मुस्कुराये और हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया। इसके बाद किम जोंग उन ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उत्तर कोरिया की सीमा में प्रवेश कर कुछ दूर तक चलने का इशारा किया।

एक दूसरे का हाथ पकड़ दोनों नेता उत्तर कोरिया की सीमा में कुछ दूर तक गये फिर वापस दक्षिण कोरिया की सीमा में लौट आये। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक शिखर वार्ता होने जा रही है जिसमें उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

अमेरिका को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद 

अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच होने जा रही शिखर वार्ता के परिणाम सकारात्मक और शांति तथा समृद्धि हासिल करने के लक्ष्य में मददगार साबित होंगे। व्हाइट हाउस ने आज एक वक्तव्य जारी कर इस बात की उम्मीद जताई।

वक्तव्य के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ होने वाले प्रस्तावित शिखर सम्मेलन से पूर्व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आज पहली बार सीमा पार कर दक्षिण कोरिया में प्रवेश किया जहां राष्ट्रपति मून जे-इन ने उनका स्वागत किया। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक शिखर वार्ता होने जा रही है जिसमें उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।