जापान की रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान की रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

NULL

तोक्यो: जापान की रक्षा मंत्री ने संयुक्त शांति रक्षा अभियानों से सेना के दस्तावेजों को छिपाने के आरोपों पर आज इस्तीफा दे दिया जो घोटालों से घिरी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरकार के लिए ताजा झटका है। बहरहाल, टोमोमी इनाडा ने इन आरोपों से इनकार किया है कि कथित तौर पर दस्तावेजों को छिपाने में वह शामिल रहीं। आबे ने कहा कि उन्होंने इनाडा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है तथा विदेश मंत्री फुमियो किशिदो को रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

2 461

रक्षा मंत्रालय उन आरोपों के बाद आंतरिक जांच कर रहा है कि उसने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान में जापान की गतिविधियों को छिपाया जिसमें अफ्रीका के इस संकटग्रस्त देश में सैनिकों के सामने आए खतरे का जिक्र है।

3 379

इनाडा ने जांच के नतीजों की घोषणा करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। जांच में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया जिससे पता चले कि दस्तावेजों को छिपाने की अधिकारियों की योजना की उन्होंने पूर्व अनुमति दी थी। उन्होंने कहा, एक रक्षा मंत्री के तौर पर जिसका काम संगठन के कामकाज को देखना होता है, मैं इसे गंभीर जिम्मेदारी मानती हूं। मैं रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे रही हूं।

4 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।