जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अस्पताल में हुए भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अस्पताल में हुए भर्ती

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को साइनसाइटिस नामक पुरानी स्थिति के इलाज के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को साइनसाइटिस नामक पुरानी स्थिति के इलाज के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समस्या को ठीक करने के लिए उन्होंने सर्जरी की। जापानी मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि किशिदा ने आज सुबह टोक्यो के शिनागावा शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी इंडोस्कोपिक सर्जरी की जाएगी। 
1676104024 745
अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी 
इस दौरान, उनकी ड्यूटी अस्थायी रूप से जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो द्वारा निभाई जाएगी। जारी रिपोर्ट के अनुसार, किशिदा की सर्जरी के बाद अगर तबीयत में जल्द सुधार दिखाई देता है, तो उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी और वे अपने आधिकारिक निवास पर लौटकर, 13 फरवरी से अपना काम फिर से शुरू कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।