जापान : शिंजो आबे की हत्या के बाद उच्च सदन के लिए मतदान शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान : शिंजो आबे की हत्या के बाद उच्च सदन के लिए मतदान शुरू

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के दो दिन बाद रविवार को संसद के उच्च सदन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के दो दिन बाद रविवार को संसद के उच्च सदन के लिए मतदान शुरू हुआ।जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार आबे की शुक्रवार को एक चुनाव सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया, जहां बंदूक नियंत्रण संबंधी कड़े कानून हैं।
नारा में प्रचार करते वक्त आबे के मार दी गई थी गोली 
Shinzo Abe shot dead: तस्वीरों में देखें, शिंजो आबे से पहले विश्व के इन  बड़े नेताओं की भी हुई थी दिन-दहाड़े हत्या - Shinzo Abe shot dead before Shinzo  Abe these world
आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने आबे पर गोली चलाई थी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी।पुलिस ने मौके से जापान की नौसेना के एक पूर्व सदस्य तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया था।आबे की पार्टी एक बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।
पीएम किशिदा ने आबे पर हमले को बताया था कायराना 

Fumio Kishida to become Japan's next Prime Minister | फुमिओ किशिदा बनेंगे  जापान के अगले प्रधानमंत्री
रविवार के संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया और यह सवाल खड़ा हुआ कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी। निहोन विश्वविद्यालय में प्रबंधन प्रोफेसर मित्सुरु फुकुदा ने कहा कि चुनाव अभियान मतदाताओं और राजनेताओं को बातचीत करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री देशभर में अन्य चुनाव प्रचार अभियानों को बीच में रोक कर तोक्यो लौट आए थे। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस हमले को ‘‘कायराना और बर्बर’’ करार दिया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।