जापान : PM मोदी ने शिंजो आबे को दी अंतिम विदाई, कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान : PM मोदी ने शिंजो आबे को दी अंतिम विदाई, कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया और भारत-जापान संबंधों को याद किया। दोनों नेताओं ने देशों के बीच  द्विपक्षीय संबंधो को और गहरा करने के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की थी। जापान के नारा में शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  
Shinzo Abe का राजकीय अंतिम संस्कार आज, दोस्त को अंतिम विदाई देने जापान  पहुंचे PM Modi
आपको बता दें कि जापान जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि ‘मैं अपने प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता के एक बहुत बड़े पक्षधर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज रात टोक्यो जा रहा हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा। हम आबे सान की परिकल्पना के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।