जापान : प्लास्टिक खाने से नौ हिरणों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान : प्लास्टिक खाने से नौ हिरणों की मौत

नैरा पार्क में 1,000 से अधिक हिरण हैं और पर्यटक उन्हें नजदीक की दुकानों पर मिलने वाले खास

टोक्यो : पश्चिम जापान के मशहूर उद्यान में प्लास्टिक की थैलियां खाने के बाद हाल ही में नौ हिरणों की मौत हो गई। 
नैरा पार्क में 1,000 से अधिक हिरण हैं और पर्यटक उन्हें नजदीक की दुकानों पर मिलने वाले खास शर्करा मुक्त क्रैकर्स खिला सकते हैं। 
क्रैकर्स प्लास्टिक की थैलियों में नहीं आते लेकिन लोग अब भी इन्हें अपने पास रखते हैं। एक पशु चिकित्सक ने कहा कि हिरण प्लास्टिक को खाना समझ लेते होंगे। नैरा डीर प्रीजर्वेशन फाउंडेशन ने कहा कि मार्च से लेकर अब तक 14 में से नौ हिरणों की मौत हो चुकी है क्योंकि उनके पेट में प्लास्टिक मिली। उनके पेट से प्लास्टिक का कूड़ा और स्नैक्स के पैकेट पाए गए जिनमें से एक के पेट से सबसे अधिक 4.3 किलोग्राम का प्लास्टिक पाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।