भारतीय लेखिका को इटली ने दिया नाइटहुड सम्मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय लेखिका को इटली ने दिया नाइटहुड सम्मान

इतालवी भाषा विशेषज्ञ प्रतिष्ठा सिंह को इटली ने नाइटहुड सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान भारत-इतालवी संबंधों को

इतालवी भाषा विशेषज्ञ प्रतिष्ठा सिंह को इटली ने नाइटहुड सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान भारत-इतालवी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। 
यहां इटली के भारत में राजदूत लोरेंजो एंगेलोनी द्वारा ‘नाइट ऑफ आर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली’ के सम्मान से सिंह को नवाजा गया। सिंह एक लेखिका हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में इतालवी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक इतिहास पढ़ाती हैं। 
सिंह ने सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है और वह इस सम्मान को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं। 
वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं । सिंह ने बताया कि कैसे इतालवी सांस्कृतिक और राजनीतिक इतिहास के अध्ययन ने उन्हें अधिक संवेदनशील बनाया और अपने ही देश के बारे में जागरूक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।