ये छोटा सा मुल्क बन गया है सैन्य महाशक्ति, भारत को भी होंगे फायदे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये छोटा सा मुल्क बन गया है सैन्य महाशक्ति, भारत को भी होंगे फायदे

NULL

दुनिया आज हथियारों की होड़ में आज इनता आगे बढ़ चुकी है की हर देश एक दुसरे से सैन्य ताकत में खुद को बेहतर बनाने के लिए अरबों-खरबों डॉलर खर्च कर रहा है। अमेरिका, रूस और चीन जैसी बड़े देश अपनी आर्मी के ऊपर इतना खर्च करते है जितना कई देशो की पूरी अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा होगा। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे देश के बारे में जो भले ही इन बड़े देशों से छोटा हो पर सैन्य ताकत के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं है। हम बात कर रहे है इजराइल की जो आज अपने अत्याधुनिक हथियारों को बढती सैन्य ताकत से दुनिया भर में एक सैन्य महाशक्ति के तौर पर जाना जाता है।

1 275भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इजराइल दौरा और सैन्य व्यापार समझौते इस बात को दर्शाते है की भारत जैसा बड़ा मुल्क भी, इस देश के हथियारों का लोहा मानता है। इजराइल की इस बड़ी कामयाबी के पीछे इस देश की प्रबल इच्छाशक्ति है जिसने इस देश को आज इस काबिल बनाया है।

2 200कहते है इजराइल के आम नागरिकों जैसी देशभक्ति शायद दुनिया के किसी भी देश के नागरिक से कई ज्यादा है। हथियारों और अत्याधुनिक तकनीक के मामले में इजराइल अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों से कम नहीं है। दुश्मन देशों से घिरा होने के बावजूद किसी देश की हिम्मत नहीं होती की वो इजराइल की तरफ बुरी निगाह डाल सके।

4 143इस देश में हर नागरिक चाहे वो महिला हो या पुरुष, के लिए सेना की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है ताकि जरुरत पड़ने पर वो अपने देश की सुरक्षा कर सके। पुरुषों के लिए तीन साल और महिलाओं के लिए दो साल सेना में कम करना अनिवार्य है।

3 147कई देश आज इजराइल को एक मिसाल के तौर पर देखते है और उससे काफी कुछ सीखने की कोशिश करते है। अपने कड़े और अथक प्रयासों के बाद इजराइल आज हर वो काम कर पा रहा है जो किसी देश को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होते है।

5 83भारत से इजराइल के मजबूत होते रिश्ते एक अच्छा संकेत है पर सवाल है क्या भारत इजराइल जैसी इच्छाशक्ति पैदा कर पायेगा। उम्मीद है हम खुद को सक्षम बनाने के लिए काफी कुछ सीखेंगे और अमल में लायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।