पहली बार मिलें इजराइल और बहरीन के नेता, अपने संबंधों को किया सामान्य

इजराइल और बहरीन के बीच की दूरियां कुछ कम हुई है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान

इजराइल और बहरीन के बीच की दूरियां कुछ कम हुई है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि इजराइल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट और बहरीन के प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा ने पहली बार स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में मुलाकात की है। उन्होंने कहा, कि दोनों देशों ने जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने संबंधों को सामान्य किया है। बहरीन यूएई के बाद दूसरा इस्लामिक देश है जिसने इजराइल के साथ बात-चीत की है। 
2020 में दोनों देशों ने किए थे किए थे हस्ताक्षर 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच पहली ऐतिहासिक बैठक हुई है। आपको बतादे कि, इजराइल और बहरीन ने सितंबर 2020 में यूएस-ब्रोकरेड नॉर्मलाइजेशन डील पर हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।