अमेरिका से परमाणु सौदे को सुरक्षित करना ईरान की शीर्ष प्राथमिकता : रूहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका से परमाणु सौदे को सुरक्षित करना ईरान की शीर्ष प्राथमिकता : रूहानी

NULL

 ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने आज कहा कि उनकी नई सरकार की विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकता अमेरिका द्वारा परमाणु समझौते को तोड़े जाने से बचाना है। रूहानी ने संसद में कहा, 8220हमारे विदेश मंत्री का सबसे महथ्वपूर्ण कार्य है सबसे पहले जेसीपीओए के साथ खड़े रहना, और अमेरिका तथा दूसरे दुश्मनों को सफल न होने देना।
कैबिनेट में मंत्र्ाियों के चुनाव के अंतिम दिन की चर्चा में उन्होंने कहा 8220जेसीपीओए के लिए खड़े होने का मतलब है ईरान के दुश्मनों का सामना करना।8221 रूहानी ने एक हफ्ते पहले संकेत दिया था कि अगर अमेरिका नए प्रतिबंध लगाना जारी रखता है

तो ईरान परमाणु समझौते से बाहर हो जाएगा। तेहरान के मिसाइल परीक्षण करने और वाशिंगटन के नए प्रतिबंध लगाने के बाद बन रहे दबाव के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। रूहानी अपनी मंत्री पसंद पर विश्वास मत से पहले सांसदों को संबोधित कर रहे थे। राजनीतिक उदारवादी रूहानी ने मई में हुए चुनाव में शानदार जीत के बाद इस महीने के शुरू में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरऊआत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।