संयुक्त राष्ट्र द्वारा परमाणु निगरानी करने वाले दो कैमरों को ईरान ने बंद किया ,जानिए क्या है पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त राष्ट्र द्वारा परमाणु निगरानी करने वाले दो कैमरों को ईरान ने बंद किया ,जानिए क्या है पूरा मामला

ईरान ने उसके एक परमाणु स्थल पर नज़र रखने वाले दो निगरानी कैमरे को बंद कर दिया है।

ईरान ने उसके एक परमाणु स्थल पर नज़र रखने वाले दो निगरानी कैमरे को बंद कर दिया है। यह कैमरे संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के थे , जो उसके एक परमाणु स्थल पर नज़र रखते थे। ईरान के सरकारी टीवी द्वारा यह जानकारी दी गई। खबर में  परमाणु स्थल की पहचान को जाहिर नहीं किया गया है।  
ईरान ने किसलिए लिया फ़ैसला ,
इसे तेहरान द्वारा दबाव बनाने के एक नए हथकंडे के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की इस सप्ताह एक बैठक में पश्चिमी देश ईरान की निंदा करने की तैयारी में थे।ईरान के सरकारी टीवी की खबर में दो कैमरों को “ओएलईएम संवर्धन स्तर और प्रवाहमापक” की निगरानी करने वाले के तौर पर बताया गया है।ईरान वर्तमान में अपने फोर्डो और नतांज़ दोनों भूमिगत परमाणु स्थलों पर यूरेनियम संवर्धन कर रहा है।
आर्थिक प्रतिबंधों के बदले ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन को कम कर दिया था।
ईरान और वैश्विक शक्तियां 2015 में परमाणु समझौते पर सहमत हुए थे।  जिसमें तेहरान ने आर्थिक प्रतिबंधों के बदले में यूरेनियम के अपने संवर्धन को काफी हद तक सीमित कर दिया।वियना स्थित आईएईए ने ईरान के कैमरों को बंद करने के कदम की तत्काल पुष्टि नहीं की है। एजेंसी की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी भी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।