Girl in a jacket

अमेरिका के साथ किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से ईरान ने किया इनकार

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने से

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ईरान सिद्धांतत: इस तरह की वार्ता का विरोध करता है। संसद में अपने संबोधन में रूहानी ने कहा कि अगर मौजूदा वार्ता में बृहस्पतिवार तक कोई परिणाम नहीं आता है तो ईरान 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते की प्रतिबद्धताओं में और कमी लाने के लिए ‘आने वाले दिनों’ में तैयार है। 
इससे पहले ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर यूरोपीय देश उससे इस सप्ताह खत्म हो रही समयसीमा के भीतर नयी शर्तों पर बात नहीं करते तो वह 2015 के परमाणु सौदे से हटकर ‘एक कड़ा कदम उठाएगा।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।