रूसी जांच में जांचकर्ताओं के बीच हितों का टकराव : ट्रंप

NULL

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की अध्यक्षता वाले जांच दल पर 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच में हितों के टकराव का आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘रूसी विच हंट में प्रभारी 13 गुस्साए डेमोक्रेटों ने यह पता लगाना शुरू कर दिया है कि क्या न्यायालय प्रणाली,

जो लोगों को अन्याय से बचाती है वह अपनी कार्य कर रही है। जब तक अदालत आपके हितों के टकराव को उजागर नहीं करती तब तक थोड़ा इंतजार कीजिए।’ समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक,

राष्ट्रपति जब भी जांच की बात करते हैं तो नियमित रूप से ‘विच हंट’ (किसी को गलत साबित करने की कवायद) शब्द का प्रयोग करते हैं और कहते हैं कि जांच डेमोक्रेट द्वारा नियंत्रित की जा रही। इसके बावजूद तथ्य यह है कि मुलर खुद को एक रिपब्लिकन बताते हैं।  ट्रंप ने सोमवार सुबह अपने ट्वीट की श्रंखला में यह भी कहा कि जांच की विश्वसनीयता लगातार कम हो रही है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।